राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya News : मोदी-योगी की तारीफ करने पर महिला को दिया तीन तलाक, अयोध्या से आया चौंकाने वाला मामला

by | Aug 23, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya News : अयोध्या में हुए विकास की प्रशंसा करने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और तरह-तरह से प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बहराइच के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी मरियम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 13 दिसंबर, 2023 को अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी अरशद से हुई थी।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

मरियम ने आरोप लगाया कि उसने तीन महीने पहले अपने पति से अयोध्या की खूबसूरती (Ayodhya News) और वहां के विकास के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी। इसके बाद से पति ने उसे मायके भेज दिया। जब वह दोबारा ससुराल लौटी, तो पति ने उसका गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके अलावा, पति ने उसके चेहरे पर गर्म दाल फेंक दी, जिससे वह झुलस गई।

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

फिर पति ने उसे तीन तलाक देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष जरवल रोड, बृजराज प्रसाद ने बताया कि पीड़िता मरियम की शिकायत पर उसके पति अरशद, सास रईशा, ससुर इस्लाम, ननद कुलसुम, देवर फरान और सफाक, देवरानी सिमरन समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर