राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya Rape Case : सपा नेता मोईद खान पर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन

by | Aug 22, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya Rape Case : अयोध्या रेप केस में आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोईद खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ की सरकार एक बार फिर मुईद खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। मुईद खान, जो अयोध्या में एक मल्टी कॉम्प्लेक्स का मालिक है, पर प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है। प्रशासन ने पहले ही इस कॉम्प्लेक्स की दुकानें और बैंक को दूसरी जगह शिफ्ट होने का इंतजार किया था, जो अब हो चुका है। अब प्रशासन किसी भी वक्त मल्टी कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर सकता है।

मोईद खान का परिवार इस कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट भी पहुंच चुका है, लेकिन प्रशासन ने सुनवाई से पहले ही बुलडोजर के साथ कॉम्प्लेक्स के पास अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। प्रशासन का आरोप है कि मोईद खान ने एक तिहाई तालाब की भूमि का अतिक्रमण कर के इस मल्टी कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया था। प्रशासन ने पहले भी मोईद खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन किया था, जिसमें अवैध रूप से कब्जाई गई संपत्ति को तोड़ा गया था।

गौरतलब है कि 30 जुलाई को अयोध्या पुलिस ने पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी संचालित करने वाले मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार (Ayodhya Rape Case) किया था। पुलिस के मुताबिक, मोईद और राजू खान ने दो महीने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो भी बनाया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई और मेडिकल जांच के दौरान इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ।

जांच में यह भी सामने आया कि सपा के अन्य नेता पीड़िता और उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे और उन्हें धमकियाँ दी जा रही थीं। इस मामले में मोईद खान के साथ अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का भी फोटो वायरल हुआ था, जो इस प्रकरण को और गंभीर बना देता है।

ये भी पढ़ें :22 August 2024 : धुन राशि के लिए शुभ संकेत, जानिए कर्क, तुला एवं अन्य राशियों का हाल

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर