राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : सुब्रमण्यम स्वामी पहुंचे अयोध्या बोले ज्ञानवापी की जगह बनेगा मंदिर

by | Feb 18, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ayodhya : पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अचानक अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ राम मंदिर के दम पर चुनाव नहीं जीतेगी क्योंकि वह एक व्यापक पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी ने जो सवाल उठाया है उससे जनता खुश है। कुछ काम नहीं कर पाए हैं लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा उन उपलब्धियों के आधार पर चुनाव जीतेगी जो वे गिना रहे हैं। स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी बीजेपी में आए हैं मैं उन्हें कैसे रोक सकता हूं? वे सभी आ रहे हैं कि बीजेपी उन्हें टिकट दे उन्हें सांसद बना दे लेकिन वे क्या योगदान देंगे मुझे नहीं पता।

ये भी देखें : Nitish Kumar की लालू से मुलाकात खुले द्वार लेकिन अब क्या?

वाराणसी में मंदिर के ऊपर मस्जिद बनाई गई है वे इसे हटा देंगे और पूरा मंदिर बनाएंगे। अगर वे कहीं और मस्जिद बनाना चाहते हैं तो वे मदद करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे भी आमंत्रित किया गया था लेकिन मैं नहीं आ सका। सुब्रमण्यम स्वामी प्रयागराज में कांची कामकोटि पीठ भी गए और वहां संतों से मुलाकात की। सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद को घर की मूली बताया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष को नहीं बुलाया जाता तो ये लोग हंगामा कर देते। आमंत्रण के बाद भी जो नहीं आए उनका सार्वजनिक रूप से नाम खराब हुआ। हालांकि, सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था क्योंकि वह ईसाई हैं।

ये भी पढ़ें : Bahraich News : 1 साल की मासूम के साथ 50 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला हुआ दर्ज

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर