Bahraich : बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव में एक दुखद घटना घटित हुई है जिसमें चार बालिकाओं की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। सभी शव तालाब (Bahraich) से निकाल लिए गए हैं और पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
सतीजोर गांव में स्थित तालाब में बेली फूल लगे हुए थे, जिन्हें तोड़ने के लिए मंगलवार को महक (14) पुत्री कालीन खान गई। महक के तालाब में डूबने की घटना के बाद उसे बचाने के प्रयास में सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज, और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गईं। डूबने से तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |
एक बालिका को ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। एक ही गांव में चार मौतों के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष शीला यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


