राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bahraich : नेपाल भागने की फिराक में था बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीसरा युवक, पुलिस ने नानपारा से पकड़ा

by | Nov 11, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bahraich : महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में तीसरे शूटर को बहराइच से गिरफ्तार किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर शिवकुमार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नानपारा से पकड़ा। शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था।

उसे शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। 12 अक्टूबर को मुंबई में पूर्व मंत्री और सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। हत्याकांड में शामिल शूटर धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या का आदेश जेल में बंद अपराधी लॉरेंस बिश्नोई ने दिया था। मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से तीसरे शूटर सहित अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने में सहयोग मांगा था। मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ के 21 अधिकारियों और जवानों की टीम ने 25 दिनों के ऑपरेशन के बाद शिवकुमार को ट्रैक किया।

उन्हें जानकारी मिली कि शिवकुमार बहराइच में छिपा हुआ है और नेपाल भागने की योजना बना रहा है। पूछताछ में शिवकुमार ने बताया कि वह और धर्मराज एक ही गांव के हैं और पुणे में स्क्रैप का काम करते थे। स्क्रैप की दुकान के मालिक शुभम लोनकर ने शिवकुमार की स्नैपचैट के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत कराई थी।

ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |

हत्या के बदले में दस लाख रुपये और हर महीने पैसे मिलने का वादा किया गया था। शुभम लोनकर और मोहम्मद यासीन अख्तर ने हत्या के लिए हथियार, सिम, और मोबाइल दिए थे। वे कई दिनों से मुंबई में बाबा सिद्दीकी की रैकी कर रहे थे। 12 अक्टूबर की रात सही समय मिलने पर हत्या कर दी गई। त्यौहार होने के कारण भीड़ थी। शिवकुमार मौके से फरार हो गया।

भागने के बाद शिवकुमार ने रास्ते में अपना फोन फेंक दिया और मुंबई से पुणे, झांसी और लखनऊ होते हुए बहराइच पहुंचा। वह बीच-बीच में दूसरों के फोन से अपने साथियों और हैंडलर्स से संपर्क करता रहा। अपने दोस्त अनुराग कश्यप से ट्रेन में फोन लेकर उसने नेपाल में छिपने की व्यवस्था की जानकारी ली थी। शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में बहराइच पहुंचा, लेकिन एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को नानपारा थाने, बहराइच में लाया गया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर