राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bahraich : भेड़िए के हमले से तीन 2 लड़कियां फिर हुईं घायल, बहराइच में थम नहीं रहे भेड़ियों के हमले

by | Sep 11, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bahraich : यूपी के बहराइच जिले के महसी तहसील इलाके में भेड़ियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वन विभाग भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इन खूनी भेड़ियों के हमले लगातार जारी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार की रात दो अलग-अलग गांवों में भेड़ियों ने दो बालिकाओं पर हमला किया जिससे उनमें से एक को कुछ दूर तक खींच लिया गया।

दोनों घायल बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हरदी थाने के ग्राम पंचायत मैकुपुरवा के मजरा गड़रियन पुरवा गांव में मंगलवार रात लगभग 12 बजे 11 वर्षीय सुमन, पुत्री लक्ष्मीनारायण, अपनी मां लज्जावती के साथ घर के अंदर सो रही थी। अचानक भेड़िया हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर मां ने शोर मचाया।

ये भी पढ़ें : Bahraich News : यूपी के बहराइच में आदमखोर पांचवें भेड़िया पकड़ने में वन विभाग सफल, एक और भेड़िया की खोज जारी

भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

गांववालों के दौड़ने और शोर मचाने पर भेड़िया सुमन को छोड़कर भाग गया। वहीं खैरीघाट थाने के भवानीपुर के महजिदिया गांव में 12 वर्षीय शिवानी, पुत्री किशोरी लाल, अपनी मां किरन के साथ चारपाई पर लेटी थी। बुधवार तड़के 4:45 बजे भेड़िया ने हमला किया। शिवानी को अपने जबड़े में दबाकर लगभग 15 मीटर दूर खींच ले गया। मां के चिल्लाने पर पड़ोसी रोहित आर्या समेत अन्य लोगों ने दौड़कर भेड़िया को भगाया।

दोनों बालिकाओं को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले की सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार यादव और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटना की जांच की और अब सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं ताकि भेड़ियों को पकड़ा जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर