Ballia : उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। यह मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को कोचिंग जाते समय रास्ते में परेशान करता था और फोन पर धमकियां भी देता था।
ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस
ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |
परिजनों ने इस छेड़खानी की शिकायत सिकंदरपुर थाने में की थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव ने इस शिकायत को पुलिस अधिकारियों तक नहीं पहुंचाया, जिससे कि समय रहते कार्रवाई हो सकती। मामले में लापरवाही बरतने के चलते पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।


