Banda : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक मामला सामने आया है। एक महिला उस समय लापता हो गई जब उसका पति अपनी बेटी के ससुराल गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह आनन-फानन में घर लौट आया। जब शख्स ने अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश की तो उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि लापता महिला का पति थाने गया लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
अंततः थक-हारकर वह पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा। एसपी कार्यालय पहुंचकर उसने कहा, “सर, मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। पड़ोसी उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं…” परेशान पति की गुहार सुनने के बाद एसपी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और तत्काल थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया। आइए अब पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करते हैं। आपको बता दें कि यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है।
पति गया था बेटी के ससुराल
वहां रहने वाले पीड़ित पति ने बताया, “मैं अपनी बेटी के ससुराल गया था। मेरी पत्नी घर पर अकेली थी और स्थिति का फायदा उठाकर पड़ोसी उसे ले गए हैं।” उसने गांव के ही लोगों पर उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को कानपुर से लेकर फ़तेहपुर तक खोजा लेकिन वह नहीं मिली।
एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
कार्रवाई ना होने पर निराश होकर उसने एसपी से मदद की गुहार लगाई। एसपी कार्यालय पहुंचकर उस व्यक्ति ने कहा, “सर मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। मेरी कोई नहीं सुन रहा है। कृपया मेरी पत्नी की तलाश कराएं उसे गांव वाले ले गए हैं।” एसपी अंकुर अग्रवाल ने उनकी समस्या को ध्यान से सुना और महिला की खोजबीन के साथ मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।
एसपी ने दिए थाना प्रभारी को निर्देश
इसके बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने तत्काल मटौंध थाना प्रभारी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी रामदिनेश तिवारी ने कहा गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के तीन-चार बड़े बच्चे हैं और वह खुद ही चली गई। उसकी उम्र करीब 50 साल है। निगरानी की जा रही है। उसका पता लगाया जा रहा है और उसे जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा और उसके पति को सौंप दिया जाएगा।
यह भी देखें : Hyderabad में AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील !


