Barabanki : दुष्कर्म और अपराध की खबरें आए दिन आती रहती हैं। सरकार लड़कियों की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ कर रही है लेकिन कुछ अपराधी लोग सरकारी उपायों को धता बताकर दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो हमारे समाज को कलंकित कर रही है। दुष्कर्म का एक मामला अब बाराबंकी जिले से सामने आया है।
जहां मौलाना ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की। बाराबंकी (Barabanki) में मौलाना ने झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग से छेड़खानी की सूचना मिली है। इस घटना से बच्ची थक गई है और गुमसुम होने लगी है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी मौलाना की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। एक दिन नाबालिग छात्रा का भाई अचानक बीमार हो गया।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
परिजनों ने उसे मौलाना के यहां पानी में फूंकने के लिए भाई के साथ भेजा। जब वह अपने भाई के साथ मौलाना के यहां पहुंची तो वह अवसर देखकर बच्ची का हाथ पकड़ लिया। मौलाना ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील व्यवहार करने लगा। इस दौरान उसने बच्ची से बहुत देर तक अश्लील व्यवहार किया। फिलहाल शिकायत पर आरोपी मौलाना पर मामला दर्ज किया गया है।


