राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bareilly : काम के लिए जयपुर जा रहे मजदूर को कंडक्टर ने चलती बस से फेंका, कुचलने से मजदूर की हुई मौत

by | Dec 1, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bareilly : पीलाभीत से जयपुर जा रही डबल डेकर बस में एक मजदूर से मामूली विवाद हो गया, जिससे मजदूर को बस से नीचे फेंक दिया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरेली में पीलीभीत बाईपास से संजयनगर मोड़ के पास की है। घटना के बाद बस स्टाफ मौके से भाग गया। बारादरी पुलिस मजदूर के परिवार को थाने ले आई और बस को कब्जे में ले लिया।

काम के लिए मजदूर जा रहा था जयपुर

जहानाबाद थाना क्षेत्र पीलाभीत के गांव रामनगर निवासी विजयपाल (38 वर्ष) जयपुर में मजदूरी करता था। वह दिवाली के लिए घर लौटा था और अपने परिवार, पत्नी, भतीजे प्रमोद और अन्य लोगों के साथ, गांव से जयपुर काम करने जा रहा था। परिवार गुरुवार शाम एक निजी डबल डेकर बस से घर से निकला और रात करीब 9 बजे बरेली पहुंचा।

कंडक्टर ने मजदूर को धक्का दिया

विजयपाल के भतीजे प्रमोद के मुताबिक विजयपाल को थोड़ी परेशानी महसूस हुई और उन्होंने कंडक्टर से बस रोकने को कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि जब विजयपाल जिद करने लगा तो बस जब पीलाभीत बाईपास पर संजय नगर मोड़ पर पहुंची तो कंडक्टर ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे कुचला गया। घटना के बाद बस ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडे मौके पर पहुंचे। वह परिवार को थाने ले आए और कहा कि परिवार के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

गुस्साए परिवार ने किया हंगामा

मजदूर की मौत से गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। सड़क पर बस खड़ी होने से ट्रैफिक जाम हो गया और पुलिस ने परिवार को थाने आने के लिए मना लिया। बस से उतरे कुछ यात्री कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उन्होंने सड़क पर हंगामा किया। संजय नगर मोड़ पर जाम की सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखायी। परिवार को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर ने समझाया कि कार्रवाई की जायेगी तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आयी।

यह भी पढ़ें : सुरंग ढही, काम रुका, क्या लापरवाही की जांच के बाद शुरू होगा काम या बंद की जाएगी परियोजना ?

अवैध रूप से संचालित बसें

पीलाभीत और बरेली के रूट में संचालित होने वाली कई निजी बसें अव्यवस्था का कारण बनी हुई हैं। इससे परिवहन विभाग को भी नुकसान हुआ है। ये बसें अक्सर यातायात नियमों का उल्लंघन भी करती हैं। पुलिस और परिवहन अधिकारियों की कृपा से बसों का संचालन हो रहा है।

यह भी देखें : Hyderabad में AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर