राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bareilly : दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार, 50 हजार में निपटा रहा था मारपीट का मामला

by | Jan 7, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दरोगा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी दरोगा मारपीट के एक मामले में मदद करने का झांसा देकर रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर चौकी परिसर में छापेमारी की और रिश्वत लेते समय दरोगा दीपचंद को दबोच लिया। यह घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र की भूड़िया कॉलोनी चौकी की है, जहां आरोपी दरोगा चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात था।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है। मामला उस समय सामने आया जब एक मारपीट की घटना में फंसाए गए व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे झूठा फंसाया गया है। पुलिस को भी उसके निर्दोष होने की जानकारी थी, लेकिन दरोगा ने उसका नाम मुकदमे से हटाने के बदले रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

दरोगा पीड़ित से 50,000 रुपये की मांग कर रहा था और न देने पर गिरफ्तारी की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की। टीम ने प्लान के तहत जैसे ही पीड़ित ने दरोगा को स्पेशल इंक लगे नोट सौंपे, उसे तुरंत पकड़ लिया गया। रिश्वत की रकम दरोगा के पास से बरामद हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब दो दिन पहले एंटी करप्शन टीम ने आईटीआई निदेशक को भी 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वह छात्र को लैपटॉप दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने नए साल के पहले हफ्ते में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की है और जिले के कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उनकी रडार पर हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर