Bareilly News : बरेली के कोतवाली क्षेत्र में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस में मंगलवार को एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की गला काटकर हत्या की गई है। रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले एक युवक ने युवती को होटल में लाया था और हत्या के बाद वह युवक फरार हो गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल युवती के नाम और पते की पूरी जानकारी (Bareilly News) पुलिस को उपलब्ध नहीं हो पाई है। होटल में युवती के नाम पर जो आधार कार्ड दिखाया गया है, उसमें नाम और पता स्पष्ट नहीं है, केवल जबलपुर का नाम दिख रहा है। वहीं युवक के आधार कार्ड पर मोहम्मद आलम मोहम्मद हसन कुरैशी नाम लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ें : 20 August 2024 : कन्या राशि के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए बाकी राशियों का हाल
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने होटल स्टाफ से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि युवती 18 अगस्त की रात एक युवक के साथ आई थी। मंगलवार सुबह कमरे से बदबू आने पर कर्मचारियों ने जाकर देखा तो पाया कि युवती का गला कटा हुआ है। हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान की जांच जारी है।


