Basti News : बस्ती जनपद मे तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एन.एच.27 पर सुबह भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, वही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्तकबीरनगर जनपद से आर्टिका गाड़ी बुक कर के पूरा परिवार लखनऊ जा रहा था।
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल स्कूल के पास तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। टैक्टर ट्राली के भिडत में कार के परखच्चे उड़ गये और कार सवार सभी लोग कार के अंदर ही फंस गए। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर कई घन्टों तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हरैया में भर्ती काराया।
घायलों में 3 लोगों की गंभीर को हालत देखते हुए उन्हें हायरसेन्टर रेफर कर दिया गया। वहीं 41 वर्षीय मो. इब्राहिम की घटना स्थल ही पर दर्दनाक मौत हो गई । कैसरजहाँ, समेउ निशा, अख्तरुन निश्शा मो हसन को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त सभी लोग सन्तकबीरनगर से लखनऊ जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की बढ़ती जा रही है मुश्किलें, ईडी के बाद अब CBI कसेगा शिकंजा?


