राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

भाजपा सांसद बृजभूषण ने एक्सीडेंट मामले पर जिम्मेदार ड्राइवर को बताया, कहा- मेरे बेटे की गाड़ी…

by | May 30, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

भाजपा के नेता और कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए एक्सीडेंट पर कहा है कि इसका जिम्मेदारी ड्राइवर लेगा। बता दें कि आगे उन्होंने कहा है कि यह घटना दुखद है लेकिन जब यह घटना हुई थी तब हमारे बेटे की गाड़ी की तीन किलोमीटर आगे थी।

ये भी देखें : Rajalaxmi Manda on PM Modi : Bullet Rani ने PM Modi के लिए लोगों से की खास अपील | PM Modi | Election

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पास हुई भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। तो वहीं एक महिलाएं घायल, दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। करनैलगंज पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। तो वहीं घायल एक महिला को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब CM केजरीवाल ने खटखटाया राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा

बता दें कि पूरा घटनाक्रम बताते हुए समय भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पत्रकार पर भी भड़कते दिखे। उन्होंने कहा कि आप ही फैसला कर लीजिए… अपराधी बना दीजिए… आपको पता है कि वो बच्चे पहले एक महिला से लड़े। महिला से लड़ने के बाद उनकी गाड़ी, यह गाड़ी से टकराई। यह दुर्घटना दुखद है। यह नहीं होना चाहिए।

यह प्रश्न पूछे जाने पर कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा तो इस पर भाजपा सांसद बृजभूषण ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी ड्राइवर लेगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर