राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

BJP Star Campaigners : बीजेपी के ये 40 स्टार प्रचारक करेंगे यूपी में भाजपा के लिए प्रचार, जानिए किस-किसके नाम हैं शामिल

by | Mar 27, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

BJP Star Campaigners : बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा अलग-अलग राज्यों के तीन अन्य मुख्यमंत्री भी प्रचार टीम का हिस्सा होंगे। इस सूची में मध्य प्रदेश से मोहन यादव, उत्तराखंड से पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान से डीएम भजन लाल शर्मा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथसाथ उत्तर प्रदेश सरकार के कई पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

ये भी देखें : सुप्रिया श्रीनेत के ‘पोस्ट’ पर बवाल, कंगना की आपत्ति के बाद अब कांग्रेस नेता ने दी सफाई

बीजेपी ने चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों (BJP Star Campaigners) की सूची सौंपी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है, उनके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीसरे पर राजनाथ सिंह, चौथे पर अमित शाह और पांचवें पर सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों डिप्टी सीएम और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, बेबी रानी मौर्य, भूपेन्द्र चौधरी और स्वतंत्र देव सिंह जैसे प्रमुख भाजपा नेता भी उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सुनीता केजरीवाल आज कर सकती हैं बड़ा एलान, कुछ ही देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस

उत्तर प्रदेश में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची:

  1. नरेंद्र मोदी
  2. जेपी नडडा
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. योगी आदित्यनाथ
  6. मोहन यादव
  7. भजन लाल शर्मा
  8. पुष्कर सिंह धामी
  9. विजयंत जय पांडा
  10. भूपेन्द्र चौधरी
  11. केशव प्रसाद मौर्य
  12. ब्रजेश पाठक
  13. स्वतंत्र देव सिंह
  14. धर्मपाल
  15. स्मृति ईरानी
  16. पीयूष गोयल
  17. एसपी सिंह बघेल
  18. बीएल वर्मा
  19. संजीव कुमार बालियान
  20. लक्ष्मीकांत बाजपेयी
  21. धर्मपाल सिंह
  22. जयवीर सिंह
  23. नरेंद्र कश्यप
  24. असीम अरुण
  25. कपिल देव अग्रवाल
  26. सुरेंद्र सिंह नागर
  27. चौधरी लक्ष्मी नारायण
  28. सुनील शर्मा
  29. बेबी रानी मौर्य
  30. हेमा मालिनी
  31. मुख्तार अब्बास नकवी
  32. सोमेंद्र तोमर
  33. जसवंत सैनी
  34. दिनेश आज़ाद
  35. गीता शाक्य
  36. अश्विनी त्यागी
  37. सुभाष यदुवंशी
  38. सत्येन्द्र सिसौदिया
  39. संतोष सिंह
  40. दुर्गविजय सिंह शाक्य

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर