राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras News : हाथरस में हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ में 27 लोगों की मौत, कई महिलाएं और बच्चे घायल

by | Jul 2, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मचने की वजह से 27 लोगों की मौत हो और कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। बता दें कि हादसे में 15 महिलाओं सहित बच्चों के भी घायल होने की मिली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एटा मेडिकल कॉलेज में महिला और बच्चों को भर्ती कराया गया है।

घायल महिला की जांच करता डॉक्टर.

बताया जा रहा है कि वहां पर भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। तभी अचानक भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई।

एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग चल रहा था। जिसमे अचानक भगदड़ के कारण 27 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में 25 महिलाएं और 2 पुरुष बताए जा रहे है। CMO का कहना है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

ये भी देखें : UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निकले दौरे पर | UP News | #ajayrai #news |

ये भी पढ़ें : Fatehpur News : युवक के पीछे पड़ा सांप, एक ही महीने में 5 बार डसा, सच्चाई सुनकर नहीं होगा यकीन..

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्वीट सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए हादसे में मरने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर