Budaun Case : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर पर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। पुलिस को आरोपियों का एनकाउंटर करने से पहले घटना का खुलासा करना चाहिए था।
धनौरी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव से बदायूं क्षेत्र में दो बच्चों की हत्या और आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछा गया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। प्रदेश में सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। इसका खुलासा कैसे होगा? पुलिस को एनकाउंटर से पहले खुलासा करना चाहिए था।
ये भी देखें : Delhi liquor Case : के. कविता ने AAP नेताओं को दिए 100 करोड़ रुपये- ED
आरोपी को मार (Budaun Case) दिया गया है। अन्य सवालों के जवाब में समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बड़े मामलों में राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करता है। राष्ट्रीय नेतृत्व के बाद विधायक निर्णय लेते हैं। जब हम विधायक थे तो हमने भी उनका समर्थन किया था। जब अखिलेश मुख्यमंत्री बने तो हमने उनका समर्थन किया।