Budaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक घर में एक बंदर ने कहीं से जहरीली पुड़िया लाकर डाल दिए। घर के बच्चों ने उस पुड़िया को चूरन समझकर चाट लिया। पुड़िया का पाउडर खाने के बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए जहां एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो का इलाज चल रहा है।
बंदर ने घर में फेंके जहरीली पुड़िया
बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन गांव की है. शनिवार को गुड्डु अली के दो बेटे और उनके पड़ोसी तहसीम की बेटी मन्नत घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों की नजर घर के बाहर पड़े एक पुड़ियापर पड़ी। बच्चों ने इसे चूरन समझकर चाट लिया। इसके बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. जब उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग निकलने लगा तो परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्चों के पास वही जहरीला कैप्सूल मिला।
ये भी देखे :लगातार फरार है अमरमणि त्रिपाठी क्या कर रही है UP पुलिस ?
एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
अस्पताल में डॉक्टर ने आतिफ अली को मृत घोषित कर दिया और मन्नत की हालत में काफी सुधार हुआ. वहीं दूसरे भाई राहत अली की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक किसी ने घर के बाहर जहरीले पदार्थ का कैप्सूल फेंक दिया माना जा रहा है कि उस पुड़िया को बंदर लाया था. बच्चे खेल रहे थे और उन्होंने पुड़िया को चूरन समझकर चाट लिया। जब परिजनों को पता चला तो वे बच्चों को निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां आतिफ को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि इस अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.


