राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Budaun : बदायूं में शिवपाल यादव बेटे आदित्य के लिए छोड़ेंगे सीट, पार्टी भी कर रही आदित्य का समर्थन

by | Apr 4, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Budaun : उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर आदित्य यादव के चुनाव लड़ने के फैसले पर सस्पेंस बढ़ गया है। आदित्य ने कहा कि पार्टी नेतृत्व शिवपाल सिंह यादव की जगह युवा उम्मीदवार चाहते हैं उन्होंने कहा कि बदायूं से चुनाव लड़ने के संबंध में लिखित में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। पार्टी की ओर से कोई निर्देश मिलेगा तो उसका पालन किया जायेगा फिलहाल, बदायूं सीट से शिवपाल सिंह यादव उम्मीदवार हैं।

पिछले चार दिनों से हम कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं इससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आदित्य यादव को बदायूं (Budaun) सीट से मैदान में उतारने का प्रस्ताव आया था। इस पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि वे आदित्य यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे।

ये भी देखें : ममता बनर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CAA नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल

ऐसी उम्मीद है कि आदित्य को उम्मीदवार बनाया जायेगा अभी तक सिर्फ शिवपाल सिंह यादव ने ही अपने बेटे आदित्य यादव को क्षेत्र की राजनीति में शामिल करने के बारे में सोचा था लेकिन अब इसमें पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हो गए हैं मंगलवार को बबराला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बदायूँ लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतारने का प्रस्ताव रखा गया।

सभी ने उनका समर्थन किया इसके बाद मंच से शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बदायूं सीट हमेशा से नेता जी के परिवार की पसंदीदा सीट रही है मुझे भी बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की चर्चा हुई है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे नाम की घोषणा कर दी है। बबराला से बदायूं, बिसौली व लोकसभा क्षेत्र में अन्य स्थानों पर सम्मेलन हो चुके हैं वहां भी आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव आ चुका है।

ये भी पढ़ें : Aligarh News : फ्रिज में अचानक हुआ विस्फोट, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले सब हुआ खाक

उन्होंने कहा था कि बबराला में कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद आदित्य को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव बनाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा इस पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी उसे लागू किया जाएगा पहले चाचा के लिए काम करने में थोड़ी झिझक होती अब आदित्य के लिए और भी ज्यादा काम किया जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर