राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CBI : अवैध खनन मामले में सीबीआई ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को किया तलब

by | Feb 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

CBI : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अवैध खनन मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तलब किया है। उन्हें कल (29 फरवरी) दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। अखिलेश यादव को गवाह के तौर पर पेश होने को कहा गया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद राजधानी में एक न्यूज प्रोग्राम के दौरान किया।

ये भी देखें : Bigg Boss 16 में नजर आए Adbu Rozik की बढ़ी मुश्किलें, आया ED का समन !

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले भी उन्हें नोटिस मिला था और इस चुनाव में भी नोटिस मिला है। सीबीआई के इस नोटिस को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव अक्सर कहते रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस सरकार पहले ही सीबीआई क्लब में डाल चुकी है और अब बीजेपी भी वही काम कर रही है।

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच समझौता हो गया है। राज्य में दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन के तहत सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें आवंटित की हैं। इस बीच बीजेपी का दावा है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 80 सीटें जीतने में कामयाब होगी।

ये भी पढ़ें : Himachal : हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल, नेता प्रतिपक्ष राज्यपाल से मिलने के बाद बोले – कांग्रेस को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर