CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह मां पाटेश्वरी देवी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने देवी की आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक पूजा की। मुख्यमंत्री ने मंदिर की गौशाला का भी दौरा किया, जहां उन्होंने गायों को चारा खिलाने के साथ ही उनकी देखभाल और व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने पूजा के बाद माता रानी को फूलों की माला अर्पित की और आशीर्वाद मांगा। नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए उन्होंने मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो।
दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट भी दिया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी भी उनके साथ मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेें : Ratan Tata Death : रतन टाटा की मौत से देश में शोक की लहर, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि


