खबर

G20 Dinner, CM Yogi: राष्ट्रपति मुर्मू के डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, विदेशी मेहमानों से करेंगे मुलाकात

by | Sep 9, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, राजनीति

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ G 20 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज दिल्ली आ रहे है।

 

नई दिल्ली। भारत  में हो रहे G 20 शिखर सम्मेलन की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे ,सीएम योगी दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेगें। इस दौरान वो G 20 देशों को राष्ट्रपति भवन में दिए गए डिनर में रात 9 बजे के इस में शामिल होंगे। बता दें कि तमाम मेहमान देशों के प्रतिनिधियों के अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया गया है। सीएम योगी के साथ – साथ इस रात्रि भोज में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे है। दरअसल, G 20 शिखर सम्मेलन के तहत वर्ल्ड लीजर्स के स्वागत में आज यानि 9 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस रात्रि भोज कार्यक्रम में  G 20  देशों से आए विदेशी मेहमानों के साथ देश की कई बड़ी हस्तिया और तमाम नेताओं के निमंत्रण दिया गया है और इसके साथ ही देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि इस भोज में मिलेट्स से बने भोजन को खास तौर पर पेश किया जाएगा।

G20 को रात्रि भोज कार्यक्रम में होंगे शामिल

रात्रि भोज में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के मुताबिक संसद भवन से सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों को बस के द्वारा G20 वैन्यू तक पहुंताया जाएगा और इस कार्यक्रम को मेजबानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। कार्यक्रम में देश के बड़े-बड़े उघोगपति जैसे मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एन चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम भी शामिल होंगे। डिनर के बाद सभी मुख्यमंत्री बस के द्वारा वापस संसद भवन की ओर रवाना होंगे। जहां से वो अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वापस होंगे।

G 20 को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का गई है। इस कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है और इतना ही नहीं सीसीटीवी के जरिए चप्पे चप्पे निगरानी की जाएंगी। देश की राजधानी दिल्ली को बेहद खुबसूरत के साथ सजा दिया गया है। जिससे हमारे विदेशी महमान यहां से गुजरे तो हमारी संस्कृति और भव्यता को देख सकें।

 

 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर