राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Constable Paper Leak : ना घर के रहेंगे ना घाट के, सिपाही भर्ती पेपर लीक पर सीएम योगी का सख्त रवैया

by | Feb 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Constable Paper Leak : पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में सीएम योगी ने उन तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है जो युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ राष्ट्रीय पाप है और इसमें शामिल लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे न घर के रहेंगे और न ही तो घाट के रहेंगे। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई भविष्य के लिए चेतावनी के रूप में याद रखी जायेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में विभिन्न विभागों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चयनित करीब 18 सौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले दिन से हमारा संकल्प रहा है कि अगर नियुक्ति प्रक्रिया ईमानदारी से आगे नहीं बढ़ रही है तो यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और प्रतिभा को पलायन के लिए मजबूर करना है। अगर युवाओं के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप है। पहले दिन से ही हमने तय कर लिया है कि जो कोई भी हमारे युवाओं के जीवन और भविष्य के साथ खिलवाड़ (Constable Paper Leak) करेगा हम उसके साथ जीरो-टॉलरेंस की नीति का उपयोग करते हुए यथासंभव कठोरता और सख्ती से निपटेंगे।

ये भी देखें : UP News : सिद्धार्थनगर जिले के युवाओं से भाजपा करेगी संवाद, जानिए क्या है मकसद | BJP | Dainik Hint |

हमारे युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार हमेशा कार्रवाई करती रही है और एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि हम सभी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह ऐसे तत्व भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल गलत कामों के लिए करते हैं। मैं कई बार सोचता हूं कि अगर वो लोग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अच्छे कामों में करते तो वे प्रगति करते और खुश होते। मगर अब वे न घर के रहेंगे न घाट के और सरकार की कार्रवाई ऐसी होगी कि जो दूसरों के लिए नजीर बनेगी। निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें : Sandeshkhali : फैक्ट फाइडिंग टीम को संदेशखाली जाने से रोका, विरोध के बीच सदस्यों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विभागों एवं सेवाओं में चयनित युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विजन ही डबल इंजन सरकार का मिशन भी है। हर युवा को उसका हक निष्पक्षता और पारदर्शिता से मिले इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। परिणामस्वरूप पिछले 7 वर्षों में 6 लाख से अधिक युवाओं को राज्य सरकार के विभागों में नौकरियां प्रदान की गई हैं। सभी आयोगों और बोर्डों के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। सरकारी विभागों में जहां नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और पारदर्शिता के साथ पूरी की जा रही है वहीं रोजगार और रोजगार के नये अवसरों के लिए किये गये प्रयासों के सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर