Deoria : यूपी के देवरिया में बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मोहम्मद नैय्यर अनवर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें SDO वर्कशॉप (Deoria) के पद से हटाकर महराजगंज भेज दिया गया है।
विधायक का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने SDO पर हिंदू पर्वों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया है। श्लभ मणि त्रिपाठी, जो देवरिया सदर से बीजेपी के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, ने हाल ही में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने SDO मोहम्मद नैय्यर अनवर की शिकायत की थी।
इस शिकायत के बाद उनका ट्रांसफर किया गया है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि SDO जानबूझकर त्योहारों के दौरान ट्रांसफार्मर बदलने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नैय्यर अनवर क्षेत्र के कुछ दलालों के साथ मिलकर सरकार और पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी देखें : दिल्ली में इस साल भी लगा पटाखों पर बैन, Delhi Government ने जारी किया आदेश
देवरिया के कर्माजीतपुर में एक ट्रांसफार्मर जलने के बाद, SDO को नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नैय्यर अनवर ने जानबूझकर इसे लटकाए रखा और बहाने बनाते रहे। जब इस मामले की गोपनीय जांच की गई, तो उनकी और दलालों की मिलीभगत सामने आई।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि SDO के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई है और शासन ने उनके खिलाफ गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी विधानसभा की जनता को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा, और अवैध गतिविधियों में लिप्त दलालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


