Deoria : पूरे स्कूल की जिम्मेदारी प्रिंसिपल की होती है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रिंसिपल की होती है। लेकिन तब क्या हो जब इस पद पर बैठा व्यक्ति ही छात्रों के लिए खतराबन जाए? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्रिंसिपल ने 7वीं क्लास की छात्रा के साथ गलत हरकत की जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा है।
पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
इस घटना के दौरान प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस का सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया। लेकिन छात्रा ने प्रिंसिपल की सारी करतूत उजागर कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया और प्राचार्य पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। इसकी जानकारी जैसे ही छात्रा के परिजनों को हुई तो वे शनिवार को स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने तुरंत आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।
छात्रों को रूम में बुलाता था प्रिंसिपल
पुलिस जांच में पता चला है कि प्रिंसिपल छात्रों को अपने प्रिंसिपल रूम में बुलाता था और इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर देता था। गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल पर दुराचार का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुराचार और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।


