खबर

फिर कांप उठी धरती, दिल्ली -NCR में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके

by | Nov 6, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। आपको बता दें कि लखनऊ सहित दिल्ली -NCR में भी भूकंप के तेज झटकों को महसूस किया गया है। अभी कुछ दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। पिछले कुछ दिनों में ये दूसरी बार धरती काप उठी।
ये भी देखे : Jhansi Medical College: एक तरफा प्यार में ऐसा हुआ बवाल, भविष्य के डॉक्टर कैसे बन गए गुंडे ?

इस भूकंप की तीव्रता  रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था। बता दें कि दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस हुए है। 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है।

ये भी पढ़े : Bigg Boss 17 : ईशा की लवर लाइफ से दर्शकों की शो में बनी दिलचस्पी, समर्थ संग हुई कोजी , पेरेंट्स हुए शॉक्ड

फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की अभी कहीं से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बीते शुक्रवार को ही नेपाल में भूकंप की वजह से बड़ी तबाही मच गई थी। जाजरकोट में इस भूकंप से 905 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। वही 2745 घरों को आंशिक नुकसान हुआ था। साथ ही रुकुम पश्चिम में भूकंप से 2,136 घर पूरी तरह नष्ट हो गए वही 2,642 घरों को आंशिक एवं 4,670 घरों को सामान्य नुकसान हुआ था।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर