राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghaziabad : बीजेपी की इस सीट पर टिकट को लेकर उठ रहे हैं विरोध के सुर, पार्टी को हो सकती है परेशानी

by | Mar 26, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट के टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के जनरल वीके सिंह का टिकट काटकर शहर विधायक अतुल गर्ग को टिकट देने का विरोध किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने उम्मीदवार बदलने के लिए जेपी नड्डा को पत्र लिखा है।

पत्र में लिखा है कि बीजेपी के फैसले का राजपूत समुदाय में कड़ा विरोध हो रहा है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में राजपूत समाज सालों से बीजेपी को सांसद जिता रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने जेपी नड्‌डा को लिखे पत्र में कहा है कि आपको अवगत कराया जाए कि गाजियाबाद की लोकसभा सीट पर क्षत्रिय रमेश चंद तोमर के समय से ही सीटों की संख्या पार्टी के पक्ष में नहीं थी।

ये भी देखें : Holi 2024 : “मोदी जी खोया हैं, योगी जी ड्राई फ्रूट हैं” लखनऊ के गजब होली..

समुदाय भाजपा की रीढ़ की हड्डी की तरह बन गया है। लोकसभा 2024 के टिकट वितरण में न केवल ईमानदार सांसद श्री जनरल वीके सिंह को टिकट नहीं दिया गया, बल्कि टिकट मांग रहे क्षत्रिय समाज के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अनिल खेड़ा को भी दरकिनार कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Holi Bhai Dooj 2024 : कब है होली भाई दूज? जानिए तिलक और पूजा अनुष्ठान करने का शुभ समय

पत्र में लिखा है कि क्षत्रिय बाहुल्य सीट पर हमारे क्षत्रिय समाज के किसी भी सदस्य को टिकट न देकर पार्टी ने समाज को नाराज और आक्रोशित किया है। समाज निराश है और पार्टी के प्रति अपना विरोध जताता है। गाजियाबाद में क्षत्रिय समाज बीजेपी पार्टी को 48 घंटे का समय देता है। पार्टी को 48 घंटे के भीतर तय करना चाहिए कि वह क्षत्रिय समाज से इतने सालों से मिल रहे समर्थन के बारे में क्या सोचती है।

हमारी दो मुख्य मांगें हैं:

  1. गाजियाबाद में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिस उम्मीदवार को टिकट दिया गया है, उसे बदला जाए।
  2. भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजियाबाद 2024 के लिए क्षत्रिय समाज से किसी उचित उम्मीदवार को प्रत्याशी घोषित करे। यदि हमारी मुख्य मांगे पूरी नहीं हुई तो क्षत्रिय समाज कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर