उत्तर प्रदेश गाजीपुर से एक ख़बर सामने आ रही है। जहां एक बेहतरीन शिक्षा के साथ बच्चों को ध्यान में रखतें हुए खेल-कूद के साथ पढ़ाई की सुविधा दी गई है। बता दें कि जहां बिरनो ब्लॉक के अंतर्गत सिमऊरचक बिरनो ग्राम सभा में सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल में 1 जुलाई से एडमिशन ओपन हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद का बेहतरीन शिक्षण संस्थान सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई बोर्ड दिल्ली से मान्यता प्राप्त स्कूल है। जहां पर बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा एवं खेलने – कूदने की उचित व्यवस्था की गई है। बच्चों को देखरेख के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से उचित व्यवस्थाएं भी की गई है। वही सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल में क्वालिफाइड अध्यापकों के द्वारा बच्चों को अच्छी तरह से पठन-पाठन का कार्य कराया जाता है।
उचित सुविधा के साथ पढ़ाई करवाई जाती है। वही लाइब्रेरी समेत डिजिटल क्लासेस के द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जाती है। साथ ही सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल साधना पांडे ने बताया कि सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल तकरीबन एक महीना में 500 बच्चों का एडमिशन कर के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि पठन-पाठन के कार्यों को लेकर अभिभावक सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल में दी गई सुविधाएं:
श्रेष्ठ शिक्षण प्रणाली : सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल में आधुनिक शिक्षण विधियों और अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को उचित शिक्षा प्रदान की जाती है।
आधुनिक सुविधाएं : स्मार्ट क्लासरूम, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, और एक समृद्ध लाइब्रेरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुप्रा इंटरनेशनल स्कूल विभिन्न खेल और अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन करते हैं।
व्यापक पाठ्यक्रम : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार शिक्षा दिया जाता हैं, वही छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतियोगिता में आगे ले जाते हैं।


