खबर

Ghazipur : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक डा. इराज राजा का किया अभिनंदन

by | Jul 16, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Ghazipur : नवागत पुलिस अधीक्षक डा. इराज राजा का अभिनंदन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सभी विंग सर्राफा व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने शिष्टाचार मुलाकात किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को ये आश्वस्त किया कि व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के साथ हर समय व्यापारी समुदाय के समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक से सहयोग की अपेक्षा करेगा और व्यापार मंडल पुलिस अधीक्षक के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेगा।

ये भी देखें : Maulana Tauqeer Raza : योगी राज में सरेआम धर्म परिवर्तन का ऐलान बरेली में धर्म #latestnews #ytshort

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अबू फखर खां जिला महामंत्री श्री प्रकाश केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, सर्राफा जिला महामंत्री सन्तोष कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, नगर महामंत्री आकाशदीप, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी, जिला युवा महामंत्री पप्पू गाज़ी, नगर मंत्री गोपाल चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, कृष्णा जी, गौरव राय आदि उपस्थित थे।

ये भी पढें : UP Weather Update : यूपी में मानसून की रफ्तार फिर से तेज,जानिए कैसा रहेंगा आज का मौसम

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर