Gonda : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा गुरुवार रात इटियाथोक क्षेत्र में हुआ जहां बेंदुली मोड़ पर वाहन नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गया। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेंदुली मोड़ थाना क्षेत्र (Gonda) का एक एक्सीडेंट जोन बन गया है जहां आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।


