राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gorakhpur News : गोरखपुर की पहली लेडी पायलट की मौत को लेकर परिजनों ने लगाए ये आरोप, जानिए सृष्टि तुली के मौत के पीछे की कहानी

by | Nov 29, 2024 | अपना यूपी, क्राइम, गोरखपुर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gorakhpur News : गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई में अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सृष्टि, जिसने अपने मेहनत और लगन से कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया था, अपने सपनों को जीने के करीब थी। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली? 

सृष्टि तुली और आदित्य पंडित का रिश्ता इस दुखद घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। करीब दो साल पहले मिले सृष्टि और आदित्य के बीच प्यार हुआ, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में लगातार विवाद हो रहे थे। सृष्टि के पिता के अनुसार, आदित्य का व्यवहार उनके साथ बेहद नियंत्रित करने वाला था। वह छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करता और सृष्टि पर अपनी बात मानने का दबाव डालता था। 

सृष्टि के पिता का कहना है कि आदित्य की बहन की सगाई के दौरान सृष्टि को फ्लाइट ड्यूटी के कारण वहां शामिल नहीं हो पाना पड़ा। इस बात को लेकर आदित्य ने सृष्टि से कई दिनों तक बात नहीं की और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इस रवैये ने सृष्टि को मानसिक तनाव में डाल दिया था। 

इसके अलावा, सृष्टि और आदित्य के बीच अन्य विवाद भी उनके तनाव का कारण बने। एक बार गाड़ी में हुए झगड़े के दौरान आदित्य ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई, जिससे एक्सीडेंट हो गया। इन घटनाओं ने सृष्टि को मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था। 

सृष्टि के परिवार का आरोप है कि आदित्य ने या तो उसे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है या फिर आत्महत्या के लिए उकसाया है। (Gorakhpur News) परिवार के मुताबिक, आदित्य चाहता था कि सृष्टि उसकी हर बात माने और उसकी जिंदगी पर पूरी तरह से उसका नियंत्रण हो। 

मुंबई पुलिस ने इस मामले में आरोपी आदित्य पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने IPC की धारा 108 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे कोर्ट से 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जांच जारी है, और सृष्टि के परिवार को न्याय की उम्मीद है। 

सृष्टि तुली गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती थीं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित सृष्टि गोरखपुर के लिए गर्व का प्रतीक थीं। 

अब, उनके परिवार और चाहने वालों के बीच सिर्फ एक सवाल है—क्या सृष्टि को न्याय मिलेगा? परिवार ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी को सख्त सजा की मांग की है। 

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद पर आज होगी पहली सुनवाई, हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

ये भी देखें : Ajmer Dargah दाखिल याचिका पर बोले Dargah प्रमुख Syed Ali Khan, “यहां की शांति भंग नहीं होनी चाहिए”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर