खबर

Gorakhpur : नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबकर मौत, एक को बचाने के चक्कर में तीनों डूबे

by | Mar 15, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gorakhpur : गोरखपुर (Gorakhpur) के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव की ओर राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक शुक्रवार को डूब गए। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद तीनों के शव बरामद किये गये। मृतकों की पहचान आर्यन शर्मा, दिव्यांशु सिंह और शिवम पासवान के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहजनवां नगर पंचायत के गहासार गांव के पास राप्ती नदी बहती है।

ये भी देखें : Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM

शुक्रवार की दोपहर गीढ़ा थाना क्षेत्र निवासी नन्हे सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सिंह अपने दोस्त आर्यन शर्मा, 18 वर्षीय पुत्र विनय शर्मा निवासी पिपरा थाना सहजनवां और शिवम के साथ आया था। सहबाजगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के जयनाथ पासवान का 19 वर्षीय पुत्र शिवम पासवान राप्ती नदी में स्नान करने गया था। तीनों युवक नदी पर बने पाइप पुल को पार कर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव की ओर चले गए जहां नदी में नहाने लगे।

ये भी पढ़ें : UP Police Paper Leak : पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, प्रश्न पत्र के लिए लाखों का सौदा

नहाने के दौरान अचानक आर्यन गहरे पानी में चला गया और उसे बचाने के प्रयास में दिव्यांशु और शिवम भी वहां पहुंच गये। बचाने के बजाय तीनों एक साथ डूबने लगे तो शोर मच गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक तीनों डूब चुके थे। सूचना के बाद गोताखोर बुलाए गए और तलाश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद सबसे पहले आर्यन, उसके बाद दिव्यांशु सिंह और शिवम का शव नदी से बरामद किया गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर