Maharashtra News : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव तालुका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के अचानक सिर के बाल झड़ने की घटनाएं हो रही हैं। इस बीमारी में महिलाएं भी प्रभावित हो रही हैं और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इस गंभीर मामले की जांच के लिए आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) की एक टीम शेगांव गांव पहुंची है और वैज्ञानिकों ने जांच शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इस बीमारी का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
गांव में डर का माहौल
बाल झड़ने की घटनाओं ने गांव में भय का माहौल पैदा कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला के बाल आसानी से झड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला के सिर से बाल झड़ते हुए पूरी तरह से गंजी हो गई हैं। इस घटना ने गांववासियों को चौंका दिया है और उन्होंने इस रहस्यमयी बीमारी के कारण को जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मदद मांगी है।
156 से ज्यादा मरीज गंजे
शेगांव तालुका में पंद्रह दिन पहले बाल झड़ने की घटना सामने आई थी, (Maharashtra News) जिसके बाद से शेगांव और नांदुरा तालुका में 156 से ज्यादा लोग गंजे पाए गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाया है कि इतने अधिक बाल क्यों झड़ रहे हैं और इसका कारण क्या हो सकता है। इस बीच एक और घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला के सिर के बाल आसानी से झड़ते हुए वह पूरी तरह से गंजी हो गई। इस घटना के बाद से गांववासियों में दहशत का माहौल है।
आईसीएमआर की टीम की जांच
बालों के झड़ने के मामले में जांच के लिए आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी की एक विशेषज्ञ टीम बुलढाणा पहुंची है। शेगांव तालुका के लगभग 13 गांवों से इस समस्या की शिकायतें आई हैं और अब स्वास्थ्य विभाग और वैज्ञानिक इस बीमारी के कारण का पता लगाने में जुट गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस मामले में आश्वासन दिया है कि इन गांवों में मरीजों की जांच मुंबई, चेन्नई और दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। डॉक्टरों की टीमें इन गांवों में पहुंच गई हैं और उनका कहना है कि वे सैंपल लेकर लैब में जांच करेंगे, ताकि बीमारी के कारण का पता चल सके। जांच के परिणाम आने के बाद ही इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा।
ये भी देखें : Los Angeles की रहने वाली Sadhvi Bhagwati Saraswati ने बताया Mahakumbh का महत्व


