राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hamirpur : गरीब हिंदू दलित परिवारों का ब्रेनवॉश कर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, कव्वाली और मजार की मदद से हो रहा परिवर्तन

by | Jan 10, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Hamirpur : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दलित हिंदू परिवारों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने इन परिवारों को बीमारियों से छुटकारा और आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन की साजिश रची। उन्होंने एक दलित परिवार के घर में मजार स्थापित कराई और वहां कव्वाली का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में कई हिंदू परिवारों को बुलाया गया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद हंगामा मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को बंद करवा दिया और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : आज से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने किया अर्लट जारी

ये भी देखें : PM Modi द्वारा भाजी गई चादर पहुंची Ajmer Dargah, रोक लगाने वाली याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

मामला हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के तरौस मोहल्ले का है, जहां अजीत वर्मा उर्फ आदिल खान के घर यह आयोजन चल रहा था। बताया जा रहा है कि मजार को पीर बाबा की मजार कहा गया और दावा किया गया कि यह मजार बीमारियों का इलाज करेगी। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना और तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जांच में पता चला कि अजीत वर्मा कई सालों से बीमार थे और इलाज के बावजूद आराम नहीं मिला। इस दौरान बांदा के नूरुद्दीन से उनकी मुलाकात हुई, जिसने उन्हें मजार बनवाने की सलाह दी। नूरुद्दीन और उसके साथियों ने अजीत के घर मजार बनवाई और धर्म परिवर्तन करवाकर उनका नाम बदलकर आदिल खान रख दिया।

धर्म परिवर्तन के इस मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। हिंदू संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर