Hardoi : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक मुस्लिम युवक द्वारा नाम बदलकर एक हिंदू नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाने और फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का मामला सामने आया है। युवक ने दिल्ली की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस मामले में केसरिया हिंदू वाहिनी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को बरामद किया।
नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर बिक्कू गांव का रहने वाला हसन वारसी दिल्ली के संगम विहार इलाके में सिलाई का काम करता था। वहीं, उसकी दुकान के ऊपर किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। हसन ने अपना नाम हेमंत बताकर लड़की से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वर्ष 2023 में वह किशोरी को लेकर फरार हो गया।
गुमशुदगी दर्ज, फिर धर्म परिवर्तन और निकाह
किशोरी के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के संगम विहार थाने में दर्ज कराई थी। कुछ समय तक गायब रहने के बाद, 24 नवंबर को हसन लड़की को लेकर अपने गांव लौट आया। यहां उसने लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया।
ये भी देखें : Sambhal News : FIR में सपा सांसद और विधायक के बेटे पर क्या है आरोप! | Dainik Hint |
केसरिया हिंदू वाहिनी ने किया हंगामा
धर्म परिवर्तन और निकाह की जानकारी मिलने पर केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पवन रस्तोगी ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित हसन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और लड़की को बरामद किया।
पुलिस की जांच जारी
हरदोई के एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। लड़की को सुरक्षित रखा गया है, और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।