राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras Case SIT Report : एसआईटी की रिपोर्ट में खुलासा, हालात परखने में फेल हुए अधिकारी

by | Jul 5, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Hathras Case SIT Report : हाथरस हादसे के संबंध में SIT की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच नए श्रद्धालु ज्यादा थे, जिन्हें बाबा को देखने की थी इच्छा। यह भी रिपोर्ट में उल्लेख है कि सत्संग के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई थी और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मदद मांगी थी।

रिपोर्ट अनुसार, सत्संग के आयोजन की परमिशन लेने के दौरान आयोजन समिति ने अपने स्तर पर पूरे इंतजाम को मुकम्मल करने का आश्वासन दिया था। LIU की रिपोर्ट में भी बाबा के सत्संग में सेवादारों द्वारा पूरे इंतजाम करने की बात कही गई थी, लेकिन स्थानीय अफसरों ने मौके पर जाकर स्थिति का ठीक से आकलन नहीं किया।

इसके अलावा, रिपोर्ट (Hathras Case SIT Report) में उल्लेख है कि सत्संग शुरू होने के बाद भी लगातार भीड़ आती रही, लेकिन मौके पर मौजूद अफसर स्थिति का सही आकलन नहीं कर सके। इस घटना के बाद, SIT ने इस मामले में लापरवाही और बदइंतजामी का मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी इसी समाचार से जुड़ी सारी रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी।

ये भी पढ़ेंं : Lucknow News : नापाक इरादों के साथ शोहदे ने छात्रा का किया ऐसा हश्र, एक नहीं दो लोग हुए एसिड का शिकार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर