राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras Kaand : एसआईटी ने शासन को सौंपी हाथरस भगदड़ कांड की रिपोर्ट

by | Jul 5, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Hathras Kaand : हाथरस कांड (Hathras Kaand) के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच में डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोगों के बयान शामिल हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है।

एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व कमिश्नर अलीगढ़ वी. चैत्रा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। बयानों व तथ्यात्मक निष्कर्षों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिस पर शाम तक कार्रवाई हो सकती है। मंगलवार को हुई घटना के बाद एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को एसआईटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें मंडलायुक्त चैत्रा बी भी शामिल हैं।

ये भी देखें : T20 World Cup : टी 20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद दिल्ली के होटल पहुंची क्रिकेट टीम | Latest News

बुधवार सुबह तक राहत व बचाव कार्य चला, दोपहर में मुख्यमंत्री के दौरे के चलते एसआईटी की जांच में तेजी नहीं आई। हालांकि मुख्यमंत्री के जाने के बाद जांच में तेजी आई। शुरुआत में यह तय करने के लिए मसौदा तैयार किया गया कि किन लोगों के बयान जरूरी हैं। सूची तैयार की गई और बयान दर्ज करने के लिए समयसीमा तय की गई।

इन सभी लोगों से पुलिस लाइन में पूछताछ चल रही है। गुरुवार रात तक 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके थे। शुक्रवार तक एसआईटी की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई। अब यह सरकार को तय करना है कि इस पूरी घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और किसने अपने स्तर पर लापरवाही बरती।

ये भी पढ़ेंं : Lucknow News : नापाक इरादों के साथ शोहदे ने छात्रा का किया ऐसा हश्र, एक नहीं दो लोग हुए एसिड का शिकार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर