राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Holi 2025 : होली पर सीएम योगी, सपा नेता शिवपाल सिंह और बसपा प्रमुख मायावती ने दी शुभकामनाएं

by | Mar 14, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Holi 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को ‘एकता का संदेशवाहक’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रभु श्री राम से वे कामना करते हैं कि यह पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करे। गोरखपुर में मौजूद योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर एक मोर को दाना खिलाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण होली महापर्व की मंगलमय शुभकामनाएं। इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नयी ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे।”

वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “होली के पावन पर्व पर मैं पूरे प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और होली का पावन अवसर है। हम सब मिलकर प्रेम और सौहार्द के साथ पूरे प्रदेश में दोनों त्योहारों को मना रहे हैं।”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “देश में रंग व गुलाल आदि का त्योहार होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे परंपरागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शांति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।”

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी लोगों को बधाई दी और कहा, “आप सभी को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने होली (Holi 2025) के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस बार होली और रमजान का संयोग होने के कारण राज्य सरकार और विभिन्न दलों के नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाने की कामना की गई, जिससे समाज में सकारात्मकता और प्रेम का संचार हो।

ये भी पढ़ें : UP News : AMU कैंपस में मंदिर बनाने की मांग, मुस्लिम BJP नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ये भी देखें : Delhi में महिलाओं को 2500 रु वाली Scheme पर Atishi का वार, कहा- “यह मोदी की गारंटी नहीं जुमला था…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर