राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Israel : इजराइल जाने वाले श्रमिकों की परीक्षा 23 से 30 जनवरी के बीच होगी, 1 लाख 37 हज़ार रुपए मिलेगा वेतन

by | Jan 7, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, गौतमबुद्धनगर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें, राजनीति, विदेश

इजराइल (Israel) जाने वाले मजदूरों की परीक्षा 23 से 30 जनवरी तक होगी। अलीगढ़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 10,000 श्रमिक अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे, जिसका संचालन इजराइली परीक्षक करेंगे। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्य हर हाथ को रोजगार मुहैया कराना है। इसी उद्देश्य से भारतीय मजदूरों को इजराइल में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इजरायल और केंद्र सरकार के बीच हुए समझौते के मुताबिक 10,000 प्रशिक्षित उम्मीदवारों को 1,37,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

ये भी देखें : Fraud with MS Dhoni: Mahendra Singh Dhoni के साथ हुई धोखाधड़ी, दोस्त ने ही लगाया 15 करोड़ का चूना!

प्रशिक्षण और सेवा निदेशक कुणाल सिंसिकु ने कहा कि श्रमिक उम्मीदवारों को शटरिंग बढ़ईगीरी, आयरन वेल्डिंग, सिरेमिक टाइलिंग और प्लास्टरिंग में पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि मजदूरों की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विभाग के अन्य अधिकारियों ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यकांत, मंडल संयुक्त निदेशक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : Weather Update News : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर तेजी से बदलेगा मौसम, IMD का इन जिलों के लिए अलर्ट, जताई घने कोहरे की आशंका

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर