राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kannauj : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 यात्रियों की मौत 40 घायल

by | Dec 6, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, लखनऊ

Kannauj : उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से आगरा जा रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस रॉन्ग साइड से आ रहे पानी के टैंकर से टकरा गई। इस टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

घायलों का इलाज जारी

करीब एक दर्जन घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल यात्रियों का उपचार नजदीकी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी से भरा टैंकर पेड़ों में पानी देने के लिए रॉन्ग साइड में चल रहा था, जिससे यह टक्कर हुई।

ये भी पढ़ें : Pilibhit Road Accident News : पीलीभीत में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, हादसे में परिवार के 6 सदस्य की मौत, 5 घायल

ये भी देखें : Moradabad में सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियां तेज, 5 हजार से ज्यादा के घरों को बसाएगी Yogi सरकार

सपा ने व्यक्त किया दुख

समाजवादी पार्टी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, सपा ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की।

पुलिस का बयान

कन्नौज के एसपी अमित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और 14 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर