Kanpur : कानपुर के खरेसा गांव में एक ट्रक ड्राइवर दिनेश अवस्थी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस हत्या को दिनेश की पत्नी पूनम और उसके देवर मनोज ने अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर दिनेश को चाकू से गोदकर मार डाला क्योंकि दिनेश ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
पकड़े जाने के बाद मनोज ने अपनी भाभी पूनम को बचाने की कोशिश करते हुए दावा किया कि पूनम को प्रेत बाधा थी और उसे इस हत्या में दोषी नहीं ठहराना चाहिए। उसने कहा कि भाई ने पहले उसे पीटा था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर उसे मारा। हालांकि पूनम ने पुलिस के सामने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की और कहा कि दिनेश ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे डरकर उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस
ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |
पुलिस (Kanpur) जांच से यह भी पता चला कि मनोज पर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और दिनेश की हत्या से जुड़ा यह उसका तीसरा मामला है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हत्या के बाद वे मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में छिपकर रह रहे थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


