Kanpur : कानपुर (Kanpur) में एक बड़ी घटना सामने आई है। बता दें कि चकेरी की कांशीराम कॉलोनी में एक दुकानदार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार समेत आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। दुकानदार अर्जुन (40) ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली। इस घटना में उनकी पत्नी निशा (35) और बेटी अश्नी (5) की मौत हो गई। पुलिस ने अर्जुन को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण अर्जुन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अर्जुन जयसवाल कई वर्षों से कांशीराम कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे वह दुकान से घर लौटा। चूंकि दरवाजा सोमवार दोपहर तक बंद रहा, पड़ोसियों को असामान्य स्थिति के बारे में चिंता हुई।
ये भी देखें : Siddharthnagar News: भारत-नेपाल का तिरंगा लहराते हुए मैत्री महोत्सव का हुआ आगाज |
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। अर्जुन बाथरूम के पास खून से लथपथ पड़ा था, जबकि उसकी पत्नी और बेटी के शव कमरे के फर्श पर पाए गए। शव चादर से ढके हुए थे और साड़ी पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस को अर्जुन के पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण परिवार समेत आत्महत्या करने का जिक्र किया है। अर्जुन की बायीं कलाई कट गई थी और शरीर पर चाकू के कई घाव थे। अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतब हो कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।


