Kanpur : कानपुर (Kanpur) के रेऊना थाने में जनसुनवाई के दौरान बनियान पहनकर कुर्सी पर बैठना थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि थाना प्रभारी ने अपना पक्ष बताते हुए सफाई पेश की है लेकिन एक्शन भी लिया गया है। बता दें कि थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार को थाना प्रभारी श्रवण कुमार कुर्सी पर बैठकर बनियान पहनकर जनसुनवाई कर रहे थे।
ये भी देखें : Ragini Sonkar ने विधानसभा में उठाया ऐसा सवाल, सदन में गूंज उठी तालियों कि गड़गड़ाहट
Kanpur के रेऊना थाना प्रभारी ने दी सफाई
वायरल फोटो में वह सामने एक टेबल के साथ बैठे दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में वॉल देखी जा सकती है जिस पर लिखा हुआ है “महिला हेल्प डेस्क”। टेबल के बगल में ही एक कुर्सी पर एक महिला आरक्षी बैठी हुईं हैं। वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए एसीपी डॉ. आर.के. स्वर्णकार ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जवाब में थाना प्रभारी ने बताया कि वह थाने में ही उनका आवास है और जब नहाने जा रहे थे तो यूं ही कुर्सी पर बैठ गये। इस दौरान एक स्टाफ सदस्य ने एक तस्वीर खींची और उसे वायरल किया।


