राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur : महिला ने भतीजे से प्यार के चलते पति उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने दोनों को सुनाई ऐसी सजा

by | Dec 22, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, कानपुर, क्राइम, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ, वाराणसी

Kanpur : साल 2018 में कानपुर(Kanpur) में एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने सभी को हिला कर रख दिया था। यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या का मामला नहीं था इसमें रिश्तों का कत्ल भी शामिल है। इस घटना में एक महिला और उसके भतीजे के बीच रोमांटिक रिश्ता बन गया था। महिला और उसके भतीजे के बीच प्यार इस हद तक बढ़ गया कि पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर साजिश रची और अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने पहले तो पति की मौत को आत्महत्या बताने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ गई। अब कानपुर कोर्ट ने आरोपी पत्नी और आरोपी भतीजे को शख्स की हत्या का दोषी पाया है और दोनों को सजा सुनाई है।

भतीजे और मौसी के बीच बना संबंध

यह पूरी घटना कानपुर(Kanpur) के नवाबगंज इलाके में सामने आई। यहां धर्मेंद्र नाम का शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। 22 जुलाई 2018 को धर्मेंद्र की पत्नी रेखा ने अपने पति के भाई को फोन किया और बताया कि धर्मेंद्र ने आत्महत्या कर ली है। धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मामले की पूरी कहानी सामने आ गई। पता चला कि धर्मेन्द्र ने आत्महत्या नहीं की बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : नए Covid-19 वेरिएंट से हडकंप, यूपी में कोरोना मरीजों का कहां हो रहा है इलाज और क्या है हाल, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया

पुलिस ने जांच कर किया पर्दाफाश, कोर्ट ने सुनाई सजा

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पाया कि मृतक की पत्नी का अपनी ही बहन के बेटे अपने भतीजे के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर धर्मेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। मृतक के पिता ने पत्नी रेखा और उसकी बहन के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट में यह साबित हो गया कि मृतक की पत्नी रेखा और उसकी बहन के बेटे के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने धर्मेंद्र की गला दबाकर हत्या की थी। इस मामले में कोर्ट ने मृतक की पत्नी रेखा को आजीवन कारावास और उसके भतीजे को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। फिलहाल ये मामला चर्चा और बहस का मुद्दा बना हुआ है।

ये भी देखें : Jagdeep Dhankar Mimicry : उपराष्ट्रपति के अपमान पर बागपत की जनता का आक्रोश ! Uttar Pradesh News

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर