खबर

Kargil Vijay Diwas 2024 : पंचायत अध्यक्ष ने कारगिल विजय दिवस दीप प्रज्वलित कर कहा – सैनिकों के लिए मैं हमेशा…

by | Jul 26, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kargil Vijay Diwas 2024 : उत्तर प्रदेश गाजीपुर से एक खबर सामने आई है। आपको बता दें कि जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को भुत पुर्व सैनिक एसोसिएशन के तरफ से कारगिल विजय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद के तमाम भुतपुर्व सैनिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान बलिदानी के स्वजन को जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपना सिंह ने कहा कि जवान व किसान के बिना देश अधुरा है। मेरे द्वारा भुतपुर्व सैनिकों के प्रति सम्मान है। सैनिकों के लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंती हूं और रहूंगी।

ये भी देखें : Nishikant Dubey On Jharkhand : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का सनसनीखेज दावा | Breaking News |

ये भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता की ली चुटकी, कहा – दिल्ली के Wi-Fi पासवर्ड…

इस दौरान पुर्व सैनिक राम सुरेश राय ने जनपद में शहीद स्मारक स्थापित करने मांग किए। उपाध्यक्ष भारतीय पुर्व सैनिक संघ शशिकांत पांडेय ने कहा कि सैनिकों के समस्याओं को सेना मुख्यालय तथा रक्षामंत्री के माध्यम से समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कैप्टन सुरेन्द्र बहादुर राय व संचालन सचिदानंद दुबे ने किया। आभार कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष भारतीय पुर्व सैनिक संघ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश शशिकांत पांडेय ने जताया। इस दौरान कैप्टन वाई एन सिंह,कैप्टन हीरा सिंह , राम सुरेश राय ,अंगद शर्मा,हीरा राम ,राम अवध सिंह ,डीएन पांडेय। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ,संकटा मिश्रा , शशिकांत शर्मा, काशीनाथ तिवारी आदि रहे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर