राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kolkata Rape Case : सुधांशू त्रिवेदी ने कोलकाता रेप केस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी के दो लड़के चुप क्यों हैं ?

by | Aug 16, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Kolkata Rape Case : भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस और सपा पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अब यूपी के दो लड़के क्यों चुप हैं?

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना नहीं बल्कि एक मानसिकता का परिणाम है। कोलकाता दुष्कर्म मामले पर सपा और कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी संदिग्ध है। उनका कहना था कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है और कन्नौज और अयोध्या के मामलों में सपा का असली चेहरा उजागर हुआ है।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang : 16 अगस्त के पंचांग से जानें शुभ और राहुकाल का समय

सुधांशु त्रिवेदी ने प्रियंका गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा दिया था लेकिन अब वह चुप क्यों हैं? राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में केवल भ्रष्टाचारी ही रह गए हैं क्या? सुधांशू त्रिवेदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ बयां कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि याद रखिए मुख्तार अंसारी जब पंजाब की रोपण जेल में था तो उसे यूपी न भेजे जाने की गुहार लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 15 अगस्त को उन्होंने अपने कार्यकाल के 7 साल और 148 दिन पूरे किए जबकि इससे पहले डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहे थे।

ये भी देखें : UP News : एक ही आईडी से बने 800 से अधिक जन्म प्रमाण | #fakebirthcertificate #breakingnews

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर