राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha 2024 : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने ली यूपी में एंट्री, चंदौली पहुंचे राहुल गांधी

by | Feb 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Lok Sabha 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज शुक्रवार (16 फरवरी) को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी ने बिहार के नवातपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश (Lok Sabha 2024) किया। थोड़ी देर में राहुल गांधी सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस बीच उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के आगमन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनका स्वागत करने आ रही थीं। हालांकि वह बीमारी के कारण इस मौके पर नहीं पहुंची हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी। प्रियंका गांधी ने लिखा कि मैं उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण आज मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जैसे ही मैं थोड़ा बेहतर महसूस करूंगी मैं इसमें शामिल होऊंगी यात्रा।

ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi : जानिए रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने पत्र में क्या लिखा

तब तक मैं इस यात्रा पर चंदौली-बनारस पहुंचने वाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देता हूं और उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों और प्यारे भाइयों को भी शुभकामनाएं देता हूं जो पूरे समर्पण के साथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से झांसी तक जाएगी और इस यात्रा में राहुल गांधी 8 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चंदौली, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर, कानपुर देहात, जालौन और झांसी से होकर गुजरेगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होकर अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। करीब एक महीने की लंबी यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए। राहुल गांधी कल शनिवार (17 फरवरी) को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर सोमवार को भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी पहुंचेंगे।

ये भी देखें : Farrukhabad News: हिंदू महासभा ने किया लठ्ठ पूजन, कहा- अश्लीलता की तो खैर नहीं | VALENTINE DAY

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर