Lok Sabha 2024 : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन को छोड़कर उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज कर दी थी। इस बीच, जयंत चौधरी मथुरा पहुंचे और राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक की। इस मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि एनडीए में शामिल होने को लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले (Lok Sabha 2024) के बाद ही यह तय होगा कि पार्टी कितनी और कौन सी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मथुरा में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी के फैसले के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए से सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है और अगर कोई निर्णय होगा तो आपको भी बता दिया जाएगा। मथुरा से चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है घोषणा के बाद इस पर चर्चा होगी। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर आरएलडी प्रमुख ने कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए।
अगर किसानों के साथ मध्यस्थता के लिए मुझे बुलाया जाता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। यूपी पुलिस भर्ती रद्द होने पर बोले रालोद प्रमुख कि युवाओं की समस्या सुनने और पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने के लिए मैं सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि युवाओं की समस्याएं जल्द ही हल हो जाएंगी। जयंत चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं लेकिन यह भी कहा कि मथुरा आने के बाद भी राहुल गांधी ने कहीं ये ना कह दें कि मथुरा के युवा भी शराबी हैं।


