Lok Sabha 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha 2024) के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से उम्मीदवार होंगे। पार्टी अब तक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सपा ने कैराना सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट को लेकर सपा और रालोद के बीच गतिरोध बना हुआ था।
बदायुं से क्यों शिवपाल सिंह यादव?
धर्मेंद्र यादव बदायूँ सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में वह संघमित्रा मौर्य से हार गये थे। इस बार यहां से धर्मेंद्र यादव को टिकट नहीं दिया गया है। सपा के इस फैसले को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चाबंदी के तौर पर भी देखा जा रहा है। संघमित्रा मौर्य बदायूँ में सक्रिय हैं और इस सीट पर तैयारी कर रही हैं। हालांकि बीजेपी ने अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन मौजूदा सांसद के तौर पर उनकी तैयारी जोरों पर है।
पार्टी की नई लिस्ट में कौन हैं उम्मीदवार?
कैराना- इकरा हसन
बदायूँ- शिवपाल सिंह यादव
बरेली- प्रवीण सिंह एरन
हमीरपुर- अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी- सुरेन्द्र सिंह पटेल
इस बीच धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी की ओर से आजमगढ़ से टिकट दिया जा सकता है।
- धर्मेन्द्र यादव को कन्नौज और आज़मगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया।
- धर्मेंद्र यादव और अखिलेश यादव क्रमश: कन्नौज और आज़मगढ़ की एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
- कैराना से इकरा हसन को टिकट दिया गया है। इकरा हसन नाहिद हसन की बहन हैं जिन्होंने 2022 में कैराना विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
- प्रवीण ऐरन को बरेली से टिकट दिया गया है। वह पहले कांग्रेसी और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। नगर निकाय चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हुए थे।
- समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र से इकरा हसन को टिकट दिया है। वह पूर्व सांसद तब्बसुम हसन की बेटी हैं और उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से एलएलएम किया है।


