राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha 2024 : सपा सांसद डिंपल यादव ने जयंत का मोह भंग होने पर कहा भाजपा के साथ नहीं जाएंगे जयंत

by | Feb 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति, रामपुर

Lok Sabha 2024 : समाजवादी पार्टी की सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने की खबरों के बीच एक बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जयंत बीजेपी के साथ जाएंगे। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिंपल ने कहा कि रालोद नेता और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई कदम नहीं उठाएंगे।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है बजट में किसी भी तरह के एमएसपी का जिक्र नहीं है हमारी पहलवान बहनों का बीजेपी ने अपमान किया है मैं इस बात पर विश्वास नहीं करती हूं कि आरएलडी नेता जयंत चौधरी किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : क्या जयंत चौधरी बदल रहे है अपना पाला ? सामने आया शिवपाल यादव का नया दावा

इस बीच सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग भ्रमित हैं, हम जयंत चौधरी को जानते हैं, वह इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी जी बहुत समझदार हैं, राजनीति को समझते हैं, मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, उसे कमजोर नहीं होने देंगे।

ये भी देखें : UP Budget Session : उत्तर प्रदेश विधानसभा में SP की दिखी सच्चाई, प्रभु राम से सपा को है….

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर